ब्रेकिंग
बुधवार, 9 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
पिपरिया · 18 मिनट पहले

इलाज के लिए आर्थिक संकट से जूझ रही महिला को मिली मदद, कलेक्टर ने रेडक्रॉस से दिलाए ₹5 हजार

पिपरिया की रेखा अहिरवार के हाथ की हड्डी टूटने के बाद आर्थिक संकट सामने आया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने ₹5 हजार की आर्थिक सहायता दी।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 18 मिनट पहले
शेयर
इलाज के लिए आर्थिक संकट से जूझ रही महिला को मिली मदद, कलेक्टर ने रेडक्रॉस से दिलाए ₹5 हजार

नर्मदापुरम। आर्थिक तंगी के कारण इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ एक महिला की मदद के लिए नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने संवेदनशील पहल की है। कलेक्टर के निर्देश पर रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से महिला को उपचार के लिए 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

नए स्थान तलाशें

जानकारी के अनुसार सीताराम कॉलोनी, वार्ड नंबर-18, हथवास, पिपरिया निवासी रेखा अहिरवार, पति अशोक अहिरवार के हाथ की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उनका उपचार मीना फ्रैक्चर अस्पताल में कराया गया। इलाज के दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार में खर्च हुई राशि के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।

आर्थिक सहायता की आवश्यकता को देखते हुए रेखा अहिरवार ने प्रशासन के समक्ष सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले का संज्ञान लिया और रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने की पहल की।

इसके बाद रेखा अहिरवार को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। आर्थिक मदद मिलने से परिवार को उपचार संबंधी खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन की इस पहल को जरूरतमंद परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है।

यह खबर शेयर करें
शेयर