पिपरिया में सब्बल से वार कर अधेड़ की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
शराब के नशे में गाली-गलौच को लेकर हुआ विवाद; सिर पर सब्बल से किया वार, मौके पर तोड़ा दम


पिपरिया। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खापरखेड़ा में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मोगिया मोहल्ले में शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे 54 वर्षीय व्यक्ति की दो लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपियों में से एक ने सब्बल से उसके सिर पर जानलेवा वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की सुबह पिपरिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खापरखेड़ा के मोगिया मोहल्ले में सड़क किनारे ओमकार उर्फ गोटू पटेल (54), पिता कोमल सिंह पटेल का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पिपरिया भेजा गया।
गाली-गलौच के दौरान हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच एवं विवाद करता था। घटना से पहले भी उसने गांव के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। दीपावली की रात ग्रामीणों ने उसे समझाइश भी वार कर दिया। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या का मामला दर्ज, दोनों आरोपी अभिरक्षा में
पुलिस ने आरोपी संतोष कहार और बाबूलाल कहार के खिलाफ थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में दो-दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा एसडीओपी पिपरिया आशीष सिंह पवार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आदित्य सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्षियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी आदित्य सेन, उपनिरीक्षक अमित भारद्वाज, मानिक सिंह भट्टी, सुशील कुशवाहा, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र दुबे तथा आरक्षक शुभम वर्मा, सनेह साहू और राधेश्याम सहित पिपरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

