ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 03-01-2024

Oppo Reno 11 Series ओप्पो रेनो 11 सीरीज़ जल्द ही भारत में लॉन्च होगी, डिज़ाइन का खुलासा, Xiaomi, Samsung, Oneplus

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 11 सीरीज को जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन का रियर पैनल एक टीजर में दिखाया है। पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में Oppo की बिक्री तेजी से…

इतिहास

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-01-2024
शेयर
Oppo Reno 11 Series ओप्पो रेनो 11 सीरीज़ जल्द ही भारत में लॉन्च होगी, डिज़ाइन का खुलासा, Xiaomi, Samsung, Oneplus

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 11 सीरीज को जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन का रियर पैनल एक टीजर में दिखाया है। पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में Oppo की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

झीलें और नदियां

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की गई एक इमेज में Reno 11 सीरीज को जल्द देश में लॉन्च करने की जानकारी दी है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। इस इमेज में दिखाए गए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हाल ही में टिप्सटर Ishan Agarwal ने दावा किया था कि इस सीरीज को 11 जनवरी को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

चीन में पेश किए गए इस सीरीज के Oppo Reno 11 में 6.7 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले है 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक LPDDR5X RAM और 512 GB तक UFS3.1 स्‍टोरेज है। इसकी 4,800 mAh की बैटरी 67 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्‍सल का Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगा‍पिक्‍सल का टेल‍िफोटो लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

समाचार

Oppo Reno 11 Pro में 6.7 इंच OLED डिस्‍प्‍ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लेस Gen 1 है। इसके साथ 12 GB तक LPDDR5X RAM और 512 GB तक UFS3.1 स्टोरेज है। इसकी 4,700mAh की बैटरी 80 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 32 का टेलिफोटो लेंस है। इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने कंपनी ने Reno 10 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के Reno 10 Pro के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये है। यह ग्लॉसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है।

यह खबर शेयर करें
इतिहास
शेयर