ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 30-08-2025

सर्वेयर महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन

माखननगर – माखननगर तहसील सर्वेयर महासंघ की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु 30 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे तहसील परिषद भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सर्वेयर साथियों ने भागीदारी निभाई। सर्वेयर महासंघ के सदस्य पटवारियों के साथ मिलकर खेतों की गिर्द…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-08-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर – माखननगर तहसील सर्वेयर महासंघ की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु 30 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे तहसील परिषद भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सर्वेयर साथियों ने भागीदारी निभाई।

सर्वेयर महासंघ के सदस्य पटवारियों के साथ मिलकर खेतों की गिर्दावली ऑनलाइन चढ़ाने, किसानों की आईडी बनाने और फसल विक्रय हेतु रजिस्ट्रेशन कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं। किसानों को समय पर सुविधा उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से संगठन की सक्रिय भूमिका मानी जाती है।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया –अध्यक्ष – विकेश राजपूत

उपाध्यक्ष – राजू यादव

सचिव – शुभम शर्मा

कोषाध्यक्ष – राकेश सोनी

मीडिया प्रभारी – हेमंत यादव (सहयोगी गोविंद यादव)

विशेष सलाहकार – पुनीत कुमार

नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और सर्वेयर समुदाय के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर