पॉक्सो पीड़ित बच्चों की मदद के लिए ‘शौर्या दीदी’ को दिया विशेष प्रशिक्षण, संवेदनशील व्यवहार और सुरक्षा पर जोर
नर्मदापुरम। पॉक्सो (POCSO) एक्ट से प्रभावित बच्चों को उचित सहायता, संरक्षण और भावनात्मक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम में बुधवार 25 नवंबर 2026 को ‘शौर्या दीदी’ का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, बाल संरक्षण इकाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर की किशोर न्याय समिति के निर्देशों के पालन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पॉक्सो पीड़ित बच्चों को संवेदनशीलता के साथ मित्र, मार्गदर्शक और सहयोगी के रूप में सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिभागियों की क्षमता विकसित करना था। न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने किया मार्गदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत ऑनलाइन उद्घाटन सत्र से हुई। इसमें संचालनालय महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक डॉ. अमिताभ अवस्थी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने मुख्य उद्बोधन दिया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी आशु पटेल, थानों के ऊर्जा डेस्क अधिकारी एवं उपनिरीक्षक, विभिन्न परियोजनाओं की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शौर्या दल के सदस्य तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों से संवाद और मनो-सामाजिक सहायता की दी जानकारी प्रशिक्षण के ऑनलाइन सत्र में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), गुजरात की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी शुभम ठुकराल ने संकट की स्थिति में बच्चों से संवाद करने के प्रभावी तरीके और मनो-सामाजिक प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। यूनिसेफ मध्यप्रदेश के बाल संरक्षण अधिकारी गोविंद बेनीवाल ने हिंसा से प्रभावित बच्चों के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में बताया। वहीं संचालनालय महिला एवं बाल विकास की सहायक संचालक डॉ. ऋजुता चौहान ने विशेष आवश्यकता वाले पीड़ित बच्चों के साथ व्यवहार करते समय अपनाई जाने वाली सावधानियों और जरूरी दिशा-निर्देशों (Do's & Don'ts) पर जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स ने साझा किए अनुभव कार्यक्रम के ऑफलाइन सत्र में NFSU गांधीनगर से प्रशिक्षित जिले की मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इनमें उपनिरीक्षक श्रद्धा राजपूत, उपनिरीक्षक मोनिका सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रेखा मुनिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलेश वर्मा और मीना परेवा (परियोजना नर्मदापुरम शहरी) तथा पूजा (परियोजना इटारसी) शामिल रहीं। मास्टर ट्रेनर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार, उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनने और संकट की स्थिति में उचित सहयोग उपलब्ध कराने के तरीकों पर जानकारी दी। ‘बच्चे को सजा नहीं, सहारे की जरूरत’ प्रशिक्षण के दौरान परामर्श मार्गदर्शिका के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि "बच्चे को सजा की नहीं, सहारे की जरूरत है; कलंक बच्चे पर नहीं, अपराधी पर लगना चाहिए।" इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 की उपयोगिता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पॉक्सो पीड़ित बच्चों को कानूनी सहायता के साथ-साथ भावनात्मक और सामाजिक सहयोग देना भी जरूरी है, ताकि वे बिना किसी भय और भेदभाव के सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।


नर्मदापुरम। पॉक्सो (POCSO) एक्ट से प्रभावित बच्चों को उचित सहायता, संरक्षण और भावनात्मक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम में बुधवार 25 नवंबर 2026 को ‘शौर्या दीदी’ का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, बाल संरक्षण इकाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने सहभागिता की।
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर की किशोर न्याय समिति के निर्देशों के पालन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पॉक्सो पीड़ित बच्चों को संवेदनशीलता के साथ मित्र, मार्गदर्शक और सहयोगी के रूप में सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिभागियों की क्षमता विकसित करना था।
न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत ऑनलाइन उद्घाटन सत्र से हुई। इसमें संचालनालय महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक डॉ. अमिताभ अवस्थी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने मुख्य उद्बोधन दिया।
प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी आशु पटेल, थानों के ऊर्जा डेस्क अधिकारी एवं उपनिरीक्षक, विभिन्न परियोजनाओं की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शौर्या दल के सदस्य तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बच्चों से संवाद और मनो-सामाजिक सहायता की दी जानकारी
प्रशिक्षण के ऑनलाइन सत्र में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), गुजरात की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी शुभम ठुकराल ने संकट की स्थिति में बच्चों से संवाद करने के प्रभावी तरीके और मनो-सामाजिक प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।
यूनिसेफ मध्यप्रदेश के बाल संरक्षण अधिकारी गोविंद बेनीवाल ने हिंसा से प्रभावित बच्चों के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में बताया। वहीं संचालनालय महिला एवं बाल विकास की सहायक संचालक डॉ. ऋजुता चौहान ने विशेष आवश्यकता वाले पीड़ित बच्चों के साथ व्यवहार करते समय अपनाई जाने वाली सावधानियों और जरूरी दिशा-निर्देशों (Do's & Don'ts) पर जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर्स ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम के ऑफलाइन सत्र में NFSU गांधीनगर से प्रशिक्षित जिले की मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इनमें उपनिरीक्षक श्रद्धा राजपूत, उपनिरीक्षक मोनिका सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रेखा मुनिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलेश वर्मा और मीना परेवा (परियोजना नर्मदापुरम शहरी) तथा पूजा (परियोजना इटारसी) शामिल रहीं।
मास्टर ट्रेनर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार, उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनने और संकट की स्थिति में उचित सहयोग उपलब्ध कराने के तरीकों पर जानकारी दी।
‘बच्चे को सजा नहीं, सहारे की जरूरत’
प्रशिक्षण के दौरान परामर्श मार्गदर्शिका के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि "बच्चे को सजा की नहीं, सहारे की जरूरत है; कलंक बच्चे पर नहीं, अपराधी पर लगना चाहिए।"
इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 की उपयोगिता पर भी जोर दिया गया।
