ब्रेकिंग
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 2 घंटे पहले

महान गायकों को म्यूज़िक ज़ोन ने दी स्वरांजलि, अमर गीतों से सजी संगीत की यादगार शाम

नर्मदापुरम में म्यूज़िक ज़ोन ने मुकेश, किशोर कुमार और मोहम्मद रफ़ी को संगीतमय स्वरांजलि दी। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने संगीतप्रेमियों का मन मोह लिया।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 2 घंटे पहले
शेयर
महान गायकों को म्यूज़िक ज़ोन ने दी स्वरांजलि, अमर गीतों से सजी संगीत की यादगार शाम

नर्मदापुरम। शहर में संगीत की सुरमयी शाम उस समय यादगार बन गई, जब म्यूज़िक ज़ोन द्वारा महान पार्श्व गायकों को स्वरांजलि देने के लिए एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वर सम्राट मुकेश, किशोर कुमार और मोहम्मद रफ़ी के अमर गीतों की प्रस्तुतियों ने सभागृह में मौजूद संगीतप्रेमियों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शर्मा, अध्यक्ष मध्य प्रदेश तैराकी संघ एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत नर्मदापुरम, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीश दीक्षित, म्यूज़िक ज़ोन के संरक्षक पं. गिरिजा शंकर शर्मा, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राकेश फौजदार तथा पं. राम परसाई ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

भौगोलिक संदर्भ

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं म्यूज़िक ज़ोन के प्रेरणा स्रोत पं. भवानी शंकर शर्मा की भी गरिमामय उपस्थिति रही।

मुकेश, किशोर और रफ़ी के गीतों से सजी शाम

कार्यक्रम में महान गायकों को विशेष रूप से स्वरांजलि अर्पित की गई। स्वर सम्राट मुकेश के गीतों की प्रस्तुति सईद कुरैशी ने दी। वहीं किशोर कुमार के गीतों को म्यूज़िक ज़ोन के संस्थापक असीम विश्वास ने अपनी आवाज दी। मोहम्मद इमरान ने मोहम्मद रफ़ी के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

म्यूज़िक ज़ोन के कलाकारों ने इन महान गायकों के अमर गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। गीतों की मधुर धुनों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे सभागृह को संगीत के रंग में रंग दिया।

कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में म्यूज़िक ज़ोन के कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें पं. गिरिजा शंकर शर्मा, राकेश फौजदार, असीम विश्वास, सईद कुरैशी, प्रतीक द्विवेदी, मुकेश गढ़वाल, वैभव शुक्ला, संयम बिल्लौरे, मोहम्मद इमरान, इंजीनियर अजय बर्खने, गंगा राम सोनिया, अजय दुबे, सुनील मिश्रा, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, अमित पगारे, सौम्या कौशिक, साधना मेहरा, भाग्यश्री दसिला और अनूप गौर सहित अन्य कलाकार शामिल रहे।

शहर की दिग्गज हस्तियों ने भी दी प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में म्यूज़िक ज़ोन के कलाकारों के अलावा शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इनमें मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री शर्मा, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीश दीक्षित, समाजसेवी वैभव शर्मा, नगर पालिका नर्मदापुरम के उपाध्यक्ष अभय वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी और सी.पी. भार्गव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इन प्रस्तुतियों का दर्शकों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

अतिथियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष, गिरीश दीक्षित और लोकेश तिवारी का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

आयोजकों ने कार्यक्रम को गरिमामय और सफल बनाने में सहयोग के लिए नर्मदा शिक्षा समिति के डायरेक्टर अरुण शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी रहे मौजूद

कार्यक्रम में रमेश उपरिया, पूर्व पार्षद ज़मील खान, युवा नेता अनुराग तिवारी, राहुल ठाकुर, सत्यम अदालिया, पटेरिया, संजय चौकसे, प्रदीप द्विवेदी, किशोर मलोसे, शेखर, राजेंद्र बालापुरे, अमित शर्मा (भोपाल), नन्हे पठान, तबला वादक आनंद नामदेव, नीवा संगीत ग्रुप के आदित्य परसाई, सक्षम पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा म्यूज़िक ज़ोन के सदस्यों के परिवारजन, इंग्लिश ज़ोन संस्था के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में संगीतप्रेमियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल संचालन सईद कुरैशी एवं डॉ. दिनेश श्रीवास्तव ने किया। अंत में म्यूज़िक ज़ोन के वैभव शुक्ला ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित संगीतप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर