ब्रेकिंग
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
माखननगर · 21-08-2026

कलेक्टर ने खुद थाली में खाना लेकर परखी भोजन की गुणवत्ता

नर्मदापुरम में कलेक्टर मिश्रा ने स्कूल में बच्चों के भोजन की गुणवत्ता परखी। खुद खाना चखकर संतुलित मिर्च-मसाले, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और वेंटिलेशन के निर्देश दिए।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 21-08-2026
शेयर
कलेक्टर ने खुद थाली में खाना लेकर परखी भोजन की गुणवत्ता

माखननगर। विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर मिश्रा ने स्वयं थाली में भोजन लेकर उसका स्वाद चखा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता परखी और संबंधित अधिकारियों को बच्चों को पौष्टिक, संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के भोजन में मिर्च-मसालों का उपयोग संतुलित मात्रा में किया जाए। भोजन तैयार करने से लेकर विद्यार्थियों को परोसने तक स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

किचन में बेहतर वेंटिलेशन के निर्देश

कलेक्टर ने विद्यालय के किचन एरिया और वॉश एरिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्थानों पर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के लिए बड़े एग्जॉस्ट फैन लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किचन में हवा का पर्याप्त आवागमन रहने से गर्मी, धुएं और भाप की समस्या कम होगी तथा भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध रहेगा।

वॉश एरिया में सफाई पर जोर

कलेक्टर ने वॉश एरिया की स्वच्छता व्यवस्था को भी देखा और संबंधितों को इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भोजन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था में साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और रसोई की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिलना सुनिश्चित हो सके।

यह खबर शेयर करें
शेयर