MP RTO Transfer List: मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों के तबादले, बसावा नर्मदापुरम , कंग ग्वालियर के प्रभारी RTO
मध्यप्रदेश शासन ने शुक्रवार को जिला परिवहन स्तर के नौ अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। जिसमें नर्मदापुरम का प्रभारी आरटीओ जया बसावा और ग्वालियर का प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग को बनाया गया है। तेहनगुरिया सागर, भोपाल का प्रभारी आरट…

मध्यप्रदेश शासन ने शुक्रवार को जिला परिवहन स्तर के नौ अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। जिसमें नर्मदापुरम का प्रभारी आरटीओ जया बसावा और ग्वालियर का प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग को बनाया गया है।
तेहनगुरिया सागर, भोपाल का प्रभारी आरटीओ जितेंद्र कुमार शर्मा को बनाया
मनोज कुमार तेहनगुरिया प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंछवाड़ा को प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर,भोपाल का प्रभारी आरटीओ जितेंद्र कुमार शर्मा , सुनील कुमार शुक्ला प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर को जिला परिवहन अधिकारी पन्ना, विक्रमजीत सिंह कंग प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छतरपुर को प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ग्वालियर, विमलेश कुमार गुप्ता प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कटनी को जिला परिवहन अधिकारी मंडला, मधु सिंह सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर को प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छतरपुर, स्वाति पाठक जिला परिवहन अधिकारी दतिया केा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर, निशा चौहान प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम को जिला परिवहन अधिकरी देवास और जया बसावा जिला परिवहन अधिकारी देवास को प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम ट्रांसफर किया गया है।
