ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 18-07-2023

Mp News : किसने की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ, कहा- भाजपा के लिए वो हीरा है

उमा भारती ने की सिंधिया की तारीफ मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ की है। ज्योतिरादित्य की तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस ने अपना कोहीनूर हीरा गंवा दिया है, यह हीरा अब हमारे पा…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-07-2023
शेयर
Mp News :  किसने की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ, कहा- भाजपा के लिए वो हीरा है

उमा भारती ने की सिंधिया की तारीफ

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ की है। ज्योतिरादित्य की तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस ने अपना कोहीनूर हीरा गंवा दिया है, यह हीरा अब हमारे पास आ गया है। उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के पास हीरा था लेकिन कांग्रेस इसे पहचान न सकी और इस हीरे को गंवा दिया। उमा भारती ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य ने ही कांग्रेस की सरकार बनाई थी और कांग्रेस की सरकार गिराई। वही हमारी सरकार बना दी है।

भौगोलिक संदर्भ

उमा भारती ने यह बात शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। वृंदावन जाने के दौरान उमा भारती कुछ समय के लिए शिवपुरी में रूकी। शिवपुरी सर्किट हाउस में उमा भारती से पत्रकारों ने बात की। इस बातचीत के दौरान उमा भारती से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की क्या स्थिति रहेगी, यह पूछा गया था। इसी संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने ज्योतिरादित्य को हीरा बता दिया। उमा भारती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी निशाना साधा। मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसको लेकर उमा भारती ने कहा कि हमारी पार्टी में नेतृत्व कार्यकर्ता करता है। हमारी पार्टी में झंडे और कार्यकर्ता का महत्व है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और अमित शाह जी भी एक कार्यकर्ता हैं। पार्टी में कार्यकर्ता मेहनत करता है उसी के दम पर सरकार बनती है।

यह खबर शेयर करें
समाचार
शेयर