ब्रेकिंग
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
भौगोलिक नक्शा खोजना
Denva Post
सभी खबरें
देनवा एक्सक्लूसिव · 25-07-2025

Makhannagar News : राहुल शर्मा की किताब ‘Insight Journalism’ प्रकाशित, मीडिया स्टूडेंट्स के लिए बनी खास

माखननगर (बाबई)। पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक उपयोगी  पुस्तक ‘Insight  Journalism’ अब बाजार में उपलब्ध है। यह पुस्तक माखननगर निवासी  पत्रकार राहुल शर्मा द्वारा लिखी गई है और इसे खास तौर पर पत्रकारिता के छात्रों, इंटर्न्स और न्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
स्थानीय सेवाएं ढूंढना
समाचार डेस्क · 25-07-2025
शेयर

माखननगर (बाबई)। पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक उपयोगी पुस्तक ‘Insight Journalism’ अब बाजार में उपलब्ध है। यह पुस्तक माखननगर निवासी पत्रकार राहुल शर्मा द्वारा लिखी गई है और इसे खास तौर पर पत्रकारिता के छात्रों, इंटर्न्स और न्यूज़रूम में कदम रखने वाले नए रिपोर्टरों के लिए तैयार किया गया है।

पत्रकारिता कोर्स चुनना

यह पुस्तक सिर्फ सिद्धांतों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया की फील्ड में आने वाली वास्तविक चुनौतियों और कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाती है। किताब में यह भी बताया गया है कि एक्सक्लूसिव खबरें कैसे निकाली जाएं और रूटीन रिपोर्टिंग में कैसे बेहतर प्रदर्शन किया जाए।

किताब की खास विशेषताएं:

बाइलिंगुअल फॉर्मेट: हर विषय हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में

फील्ड आधारित अनुभव: रिपोर्टिंग, कॉपी राइटिंग, असाइनमेंट और न्यूज़रूम प्रेशर पर व्यावहारिक दृष्टिकोण

स्टूडेंट्स और इंटर्न्स के लिए: ग्राउंड रिपोर्टिंग के पहले की तैयारी में सहायक

सैद्धांतिक नहीं, प्रैक्टिकल गाइडलाइन पर आधारित

Books

राहुल शर्मा बताते हैं, “यह किताब छात्रों को उन पहलुओं से रूबरू कराती है, जो अक्सर कक्षा में नहीं पढ़ाए जाते, लेकिन न्यूज़रूम में रोज़मर्रा का हिस्सा होते हैं।”

कहाँ उपलब्ध है?

Insight Journalism को Amazon और Flipkart पर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी इस किताब को लेकर पत्रकारों और मीडिया छात्रों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर