ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 15-06-2024

Indore News: औंकारेश्वर में पंडित मिश्र की कथा के कारण खंडवा रोड पर भी ट्रैफिक जाम

मिश्रा की कथा के कारण बसों में भीड़। पंडित प्रदीप मिश्रा की ओंकारेश्वर में हो रही कथा के कारण वहां काफी भीड़ जुट रही है। प्रदेशभर से लोग कथा को सुनने ओंकारेश्वर जा रहे है। इंदौर से ओंकारेश्वर जाने वाली बसें भी हाउसफुल चल रही है। इस कारण डेली अपडाउन करने वाले…

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-06-2024
शेयर
Indore News: औंकारेश्वर में पंडित मिश्र की कथा के कारण खंडवा रोड पर भी ट्रैफिक जाम

मिश्रा की कथा के कारण बसों में भीड़।

झीलें और नदियां

पंडित प्रदीप मिश्रा की ओंकारेश्वर में हो रही कथा के कारण वहां काफी भीड़ जुट रही है। प्रदेशभर से लोग कथा को सुनने ओंकारेश्वर जा रहे है। इंदौर से ओंकारेश्वर जाने वाली बसें भी हाउसफुल चल रही है। इस कारण डेली अपडाउन करने वाले लोग परेशान हो रहे है।

गुरुवार को बस स्टेशन पर बसों में बैठने के लिए यात्रियों की कतार लगी रही। कुछ ट्रेवल एजेसियों ने इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई है। कथा के कारण ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही फिलहाल डायवर्ट कर दी है। इंदौर से खंडवा जाने वाले वाहन खरगोन, छैगांव होते हुए खंडवा जा रहे है।

इसके बावजूद इंदौर-खंडवा मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा है। इंदौर-खंडवा रोड को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इस कारण कई जगह रास्ता कच्चा है। वहां सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है।

ट्रैफिक जाम में फैसे अजय गुप्ता ने बताया कि वे परिवार के साथ अेांकारेश्वर गए थे, लेकिन घाट में ढाई घंटे जाम में फंसे रहे। प्रदीप मिश्रा की कथा शनिवार तक चलेगी। उसके बाद ही ट्रैफिक की स्थिति सामान्य रह पाएगी।

समाचार

यह खबर शेयर करें
शेयर