ब्रेकिंग
सोमवार, 7 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
भोपाल · 8 मिनट पहले

भोपाल भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित, 90 कार्यकर्ताओं को मिली जगह; सुरेश पचौरी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

भोपाल भाजपा ने नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जबकि सुरेश पचौरी समेत 23 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 8 मिनट पहले
शेयर
भोपाल भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित, 90 कार्यकर्ताओं को मिली जगह; सुरेश पचौरी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल जिला संगठन की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे जिला कार्यसमिति की सूची जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने नई टीम के सदस्यों के नामों की घोषणा की।

नई जिला कार्यसमिति में कुल 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सूची में संगठन के अलग-अलग स्तरों पर सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास समेत कई नाम शामिल हैं।

जिला संगठन की नई टीम का ऐलान
जिला संगठन की नई टीम का ऐलान

सुरेश पचौरी को संगठन में अहम जिम्मेदारी

नई जिला संगठन सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम खास तौर पर चर्चा में है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पचौरी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों की श्रेणी में कुल 23 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

इस सूची में संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार और पार्टी से जुड़े प्रमुख चेहरों को भी स्थान दिया गया है।

21 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया

भोपाल जिला भाजपा की नई टीम में 21 नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इनमें कृष्णमोहन सोनी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह (हीरू), अनिल अग्रवाल लिली, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, सतीश विश्वकर्मा और संदीप बाथम समेत अन्य नाम शामिल हैं।

पार्टी संगठन की ओर से बनाई गई इस टीम में अलग-अलग स्तरों पर सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए संगठन को व्यापक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम भाजपा की विचारधारा और पार्टी के तय कार्यक्रमों के अनुसार काम करेगी।

नई कार्यसमिति के सामने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने की जिम्मेदारी होगी।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

भाजपा जिला संगठन के मुताबिक, कार्यसमिति के शेष सदस्यों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके बाद जिला संगठन की नई टीम पूरी तरह सक्रिय होकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों में भूमिका निभाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर