ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 23-02-2024

गर्मियों में बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा होता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है

Image Source : FREEPIK गर्मी में बालों के लिए तेल मौसम के हिसाब से बालों और त्वचा की देखभाल करने का तरीका भी बदल लेना चाहिए। बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए सीजन के हिसाब से ही तेल का चुनाव करना चाहिए। गर्मी में कुछ लोग बालों में तेल लगाने से बचते…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-02-2024
शेयर
गर्मियों में बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा होता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है

Image Source : FREEPIK

गर्मी में बालों के लिए तेल

मौसम के हिसाब से बालों और त्वचा की देखभाल करने का तरीका भी बदल लेना चाहिए। बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए सीजन के हिसाब से ही तेल का चुनाव करना चाहिए। गर्मी में कुछ लोग बालों में तेल लगाने से बचते हैं, जो ठीक नहीं है। लंबे समय तक बालों पर तेल नहीं लगाने से बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। जो बालों के टूटने की मुख्य वजह बनती है। इसलिए आपको बालों की सही देखभाल करने के लिए हफ्ते में कम से कम 1-2 बार तेल जरूर लगाना चाहिए। जानिए गर्मी में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए।

दरअसल गर्मी के मौसम में बालों पर ऐसा तेल लगाना चाहिए जिससे बालों को पोषण मिले और दिमाग ठंडा रहे। गर्मी में बालों पर लगाने के लिए सबसे अच्छा तेल है नारियल का तेल। नारियल का तेल लगाने से बालों को ग्रोथ अच्छी होती है। इससे बाल मजबूत और काले बनते हैं। नारियल का तेल सिर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। गर्मी में बालों में नारियल का तेल लगाने से कई फायदे होते हैं।

गर्मी में नारियल का तेल लगाने के फायदे

नारियल का तेल लगाने से बाल सॉफ्ट, शाइनिंग और सिल्की बनते हैं।

नारियल के तेल में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और सन डैमेज से भी बचाते हैं।

अगर आपके बाल बहुत रूखे और बेजान हो रहे हैं तो हफ्ते में कम से कम 1-2 बार नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं।

गर्मी में नारियल का तेल बालों और सिर को ठंडा रखता है और चिपचिपा कम होता है।

नारियल का तेल बालों को काला बनाने में मदद करता है इसके लिए करी पत्ता और नारियल का तेल मिक्स करके लगाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर