ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 10-07-2024

Ujjain News:लिंक पर क्लीक किया तो हो गया बवाल...विदेशी नंबरों से कॉल आया, कहा

साइबर सेल में की गई शिकायत उज्जैन शहर में एक और परिवार ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ है। विदेशी कॉलर ने पति-पत्नी के फोटो वीडियो एडिट कर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पहले केवल 3,500 रुपये खाते में डलवाए और फिर लगातार रुपये की मांग करने लगा। मामले को लेकर परिवार ने स…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Ujjain News:लिंक पर क्लीक किया तो हो गया बवाल...विदेशी नंबरों से कॉल आया, कहा

साइबर सेल में की गई शिकायत

उज्जैन शहर में एक और परिवार ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ है। विदेशी कॉलर ने पति-पत्नी के फोटो वीडियो एडिट कर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पहले केवल 3,500 रुपये खाते में डलवाए और फिर लगातार रुपये की मांग करने लगा। मामले को लेकर परिवार ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि वे इंडस्ट्रियल एरिया की एक फर्म में प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल पर एक लिंक आई थी। इस पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद विदेशी नंबरों से कॉल आए। कॉलर ने उन्हें बताया कि उनके पास उनकी सभी निजी जानकारी है और वे उसे वायरल कर सार्वजनिक कर देंगे।

इस पर श्रीवास्तव ने कहा कि किस तरह की निजी जानकारी है तो कॉलर ने उनके मोबाइल पर पत्नी के साथ उनके एडिटेड वीडियो और फोटो पहुंचा दिए। एडिटेड अश्लील वीडियो फोटो देखकर श्रीवास्तव घबरा गए और पूछा कि ऐसा क्यों किया तो कॉलर ने उनसे रुपये की मांग की और कहा कि एक बार रुपये दे दो, आपके वीडियो वायरल नहीं करेंगे। इस पर श्रीवास्तव ने उन्हें 3500 रुपये दे दिए। इसके बाद कॉलर द्वारा लगातार रुपये की मांग की जाने लगी। इस पर श्रीवास्तव ने रुपये देने से इनकार कर दिया और पुलिस व साइबर सेल में शिकायत की है। हालांकि, उनके पास अब भी फोन आ रहे हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर