ब्रेकिंग
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 23-08-2024

Weather Indore: प्रदेश में चार दिन तेज बारिश होगी, गुरुवार को रातभर गिरा पानी

इंदौर के पास बारिश का आनंद लेते युवा। इंदौर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही और लोग उमस और गर्मी से परेशान होते रहे। शाम को मौसम बदला और बादलों ने दस्तक दी। रात 9 बजे इंदौर के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद रातभर कभी हल्का तो कभी तेज …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-08-2024
शेयर
Weather Indore: प्रदेश में चार दिन तेज बारिश होगी, गुरुवार को रातभर गिरा पानी

इंदौर के पास बारिश का आनंद लेते युवा।

इंदौर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही और लोग उमस और गर्मी से परेशान होते रहे। शाम को मौसम बदला और बादलों ने दस्तक दी। रात 9 बजे इंदौर के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद रातभर कभी हल्का तो कभी तेज पानी गिरता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन यानी 26 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर रहेगा।

प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से यह सिस्टम बन रहा है। इस सिस्टम की वजह से ही गुरुवार रात से इंदौर, भोपाल और अन्य जिलों में रातभर से बारिश हो रही है।

नक्शे देखें

शुक्रवार को इंदौर में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी के जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के चलते आज इंदौर-उज्जैन समेत 26 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 25 अगस्त से यह सिस्टम और मजबूत हो जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर