ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 17-06-2025

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीनों आरोपियों का वीडियो भी सामने आया

राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है। सोमवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे डबलडेकर रुट की सीढि़यां चढ़ते हुए तीनों आरोपी भी नजर आ रहे है। हरियाणा के यूट्यूबर देवेंद्र सिंह के मोबाइल में तीनों सीढि़यां चढ़ते हुए कैद हुए। तीनों आरोपी आगे चल …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-06-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीनों आरोपियों का वीडियो भी सामने आया

राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है। सोमवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे डबलडेकर रुट की सीढि़यां चढ़ते हुए तीनों आरोपी भी नजर आ रहे है। हरियाणा के यूट्यूबर देवेंद्र सिंह के मोबाइल में तीनों सीढि़यां चढ़ते हुए कैद हुए। तीनों आरोपी आगे चल रहे थे, जबकि राजा और सोनम पीछे थे। वे दोनों भी इस यूट्यूबर की मोबाइल में कैद हो गए थे। पुलिस ने दोनो वीडियो जांच में शामिल किए है। दोनो वीडियो इस हत्याकांड में एक अहम सबूत साबित होंगे।

दोनोो वीडियो 23 मई के है। जिस दिन राजा और सोनम गायब हुए थे। 2 जून को राजा का शव पुलिस को मिला था। आरोपियों ने 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई थी।

जिस पर्यटक के मोबाइल में राजा और सोनम कैद हुए थे। उसके कैमरे में राजा हत्याकांड के आरोपी विशाल, आकाश और आनंद भी कैद हो गए। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। कैमरा देख सबसे पीछे चल रहा आरोपी चेहरा छुपाने की कोशिश करता रहा। यह वीडियो भी डबल डेकर रुट पर चढ़ाई करते समय का है। तीनों आरोपी राजा और सोनम से कुछ आगे थे। दो आरोपियों ने बैग भी टांग रखे थे।

यह खबर शेयर करें
शेयर