ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 15-03-2025

Umaria News : गेहूं बिक्री के लिए किसान पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च

उमरिया जिले में किसानों को गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराने का अवसर दिया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी बी. एस. परिहार ने बताया कि पंजीयन का काम जिले के 35 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों की स…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-03-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
Umaria News : गेहूं बिक्री के लिए किसान पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च

उमरिया जिले में किसानों को गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराने का अवसर दिया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी बी. एस. परिहार ने बताया कि पंजीयन का काम जिले के 35 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए एमपी ऑनलाइन और कॉमन सर्विस सेंटर पर भी निःशुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब तक जिले में 3,615 किसान अपना पंजीयन करवा चुके हैं, यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन उमरिया के माध्यम से किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 मार्च से 5 मई 2025 तक जिले के 35 गेहूं उपार्जन केंद्रों पर की जाएगी। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य शासन द्वारा 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस प्रदान किया जाएगा। इस तरह, किसानों को कुल 2,600 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। यह समर्थन मूल्य उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने तय समय-सीमा में अपना पंजीयन कराया होगा।

शहर खोजें

जिले में गेहूं विक्रय करने के इच्छुक किसानों को सलाह दी जाती है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और 31 मार्च तक अपना पंजीयन सुनिश्चित करें। किसान नजदीकी पंजीयन केंद्र या कियोस्क सेंटर पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंजीयन करवा कर इस योजना का लाभ उठाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर