ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 04-05-2023

Uma Bharti ने कहा बजरंग दल विरोधियों को जवाब देगा, वे सक्षम व अपनी रक्षा कर सकते हैं |

कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल पर बैन को लेकर देश भर में मचे बवाल में उमा भारती ने अपनी अलग ही प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेत्री उमा भारती ने कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वालों को बजरंग दल ही जवाब देगा। वह सक्षम हैं और अपनी रक्षा करने समर्थ ह…

प्रवासी नेटवर्क जुड़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-05-2023
शेयर
Uma Bharti ने कहा बजरंग दल विरोधियों को जवाब देगा, वे सक्षम व अपनी रक्षा कर सकते हैं |

कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल पर बैन को लेकर देश भर में मचे बवाल में उमा भारती ने अपनी अलग ही प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेत्री उमा भारती ने कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वालों को बजरंग दल ही जवाब देगा। वह सक्षम हैं और अपनी रक्षा करने समर्थ हैं।

नए स्थान तलाशें

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने जन्मदिन के मौके पर छतरपुर पहुंची थीं। यहां मीडिया ने उनसे बजरंग दल पर विपक्षी दलों द्वारा प्रतिबंध की मांग को लेकर सवाल पूछा गया था, इस पर उमाश्री ने कहा कि इसका जवाब बजरंग दल वाले ही देंगे, वह सक्षम हैं और अपनी रक्षा करने में समर्थ हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने के सवाल पर उमा ने कहा कि इस सवाल का मैं कोई जवाब नहीं दूंगी।

मप्र में एक प्रकार से शराबबंदी ही है

उन्होंने अपने शराबबंदी अभियान और मप्र की नई शराब नीति लागू होने को लेकर कहा कि आज मप्र में खुलेआम शराब नहीं पी सकते, अहाते बंद हो गए हैं। यह एक प्रकार की शराबबंदी ही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कहा कि किसी को भी हारने के लिए मैदान में नहीं उतारा जाता है। मेरा मानना है कि हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी।

Oneindia की ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए . पाएं न्यूज़ अपडेट्स पूरे दिन.

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

Allow Notifications

You have already subscribed

यह खबर शेयर करें
शेयर