ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 19-09-2025

Ujjain News: सांप ने युवक को डसा, फिर भी युवक ने पकड़कर अस्पताल पहुंचा

उज्जैन। देवासगेट क्षेत्र में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। शास्त्री नगर निवासी ड्राइवर सागर चौधरी (34) को कार पार्क करते समय सांप ने युवक को डस लिया। घबराने के बजाय सागर ने तुरंत सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल चरक भवन पहुंच गया। …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-09-2025
शेयर
समाचार
Ujjain News: सांप ने युवक को डसा, फिर भी युवक ने पकड़कर अस्पताल पहुंचा

उज्जैन। देवासगेट क्षेत्र में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। शास्त्री नगर निवासी ड्राइवर सागर चौधरी (34) को कार पार्क करते समय सांप ने युवक को डस लिया। घबराने के बजाय सागर ने तुरंत सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल चरक भवन पहुंच गया।

अस्पताल में जब युवक ने सांप दिखाया तो कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तुरंत सागर का इलाज किया और सांप को सर्प विशेषज्ञों की मदद से सुरक्षित जंगली क्षेत्र में छोड़ दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक सांप जहरीला नहीं था।

सागर ने बताया कि सांप उसकी कार के डैशबोर्ड पर स्टेयरिंग के सामने बैठा था। काटने के बाद उसने हिम्मत दिखाकर सांप को काबू में ले लिया। डॉक्टरों के अनुसार सागर की हालत अब सामान्य है। इस साहसिक कदम की शहरभर में चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें- Onion Price Crash : किसानों का आंदोलन और निर्यात नीति पर सवाल

यह खबर शेयर करें
शेयर