ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 04-05-2024

Ujjain Mahakaleshwar Mandir Baba: भस्म आरती में चंद्र और त्रिपुंड लगाकर महाकाल का शृंगार किया गया

एकादशी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाका…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-05-2024
शेयर
Ujjain Mahakaleshwar Mandir Baba: भस्म आरती में चंद्र और त्रिपुंड लगाकर महाकाल का शृंगार किया गया

एकादशी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि शनिवार एकादशी तिथि की भस्मआरती में बाबा महाकाल को पूजन सामग्री से श्रृंगारित कर त्रिनेत्र, चंद्र और त्रिपुंड से आलौकिक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर