ब्रेकिंग
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 15-01-2024

<em>स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 </em>:<em> देश के सबसे साफ शहरों में माखन नगर नर्मदापुरम संभाग में प्रथम </em>

दीपक शर्मा/माखन नगर : नगर परिषद माखन नगर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लिया गया जिसमें नगर परिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्य कराए गए जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में देश के बेस्ट जोन में 15 से 25 हजार जनसंख्या वाले शहरो…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-01-2024
शेयर

दीपक शर्मा/माखन नगर : नगर परिषद माखन नगर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लिया गया जिसमें नगर परिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्य कराए गए जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में देश के बेस्ट जोन में 15 से 25 हजार जनसंख्या वाले शहरो में माखन नगर शहर नर्मदापुरम संभाग में प्रथम स्थान एवं वेस्ट जोन(मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान)में 25 वे स्थान प्राप्त किया।

पूर्व में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में वेस्ट जोन में 81 वे स्थान पर था। जो की उच्चतम रैंकिंग प्राप्त करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 25 में स्थान पर आ गया।

जिसमें नपा अध्यक्ष रीना आकाश तिवारी ने माखन नगर शहर को उच्चतम रैंकिंग प्राप्त होने के अवसर पर सभी नागरिकों,कर्मचारी,परिषद एवं पत्रकारों को बधाई देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी एवं बताया कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी,नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी, माननीय विधायक विजय पाल जी की मनसानुसार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अनोको कार्य किए गए।

जिसमें घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था हेतु दो नए वाहन क्रय किए गए,प्रतिदिन दिन एवं रात को मिलाकर दो बार सफाई।ठोस अपशिष्ट प्रबंधन भूमि पर सभी प्लांट का संचालन,कचरे से जैविक खाद का निर्माण एवं विक्रय,शहर में सभी सार्वजनिक शौचालयो का संचालन।शहर के सभी वार्डों में साफ एवं स्वच्छ सड़क नाली निर्माण,व अन्य कार्य कराए गए। जिससे शहर को अधिकतम अंक प्राप्त हुए एवं सभी नागरिकों के द्वारा भी पूरी तरह से सहयोग करते हुए अपना सकारात्मक फीडबैक दिया गया

मुख्य नगर पालिका अधिकारी जी एस राजपूत ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की गाइडलाइन अनुसार हमने कार्य किया जिसमें हमें कचरा मुक्त शहर हेतु स्टार रेटिंग में वन स्टार एवं ओडीएफ प्लस प्लस का प्रमाणीकरण के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में वेस्ट जोन में 25 रैंकिंग प्राप्त हुई मैं सभी को बधाई देता हूं एवं आगे भी सहयोग की अपील करता हूं।j

यह खबर शेयर करें
शेयर