ब्रेकिंग
बुधवार, 16 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
सोहागपुर · 37 मिनट पहले

वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

सोहागपुर वन परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन की सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई, आरएफ-322 से जेसीबी मशीन जब्त। ऑपरेटर वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 37 मिनट पहले
शेयर
वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

सोहागपुर। वन परिक्षेत्र सोहागपुर सामान्य के अंतर्गत वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद गठित विशेष दल ने निगरानी गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। जब्त जेसीबी को उपपरिक्षेत्र बागड़ा की चौकी पर खड़ा कराया गया है। मामले में वन विभाग की अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

वन विभाग के अनुसार 16 सितंबर 2026 को मुखबिर से वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र सोहागपुर सामान्य के अंतर्गत कार्रवाई के लिए विशेष दल का गठन किया गया। दल द्वारा वन क्षेत्र में निगरानी एवं गश्त की जा रही थी।

इसी दौरान उपपरिक्षेत्र बागड़ा के परिसर उत्तर बागड़ा स्थित कक्ष क्रमांक आरएफ-322 में एक जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध उत्खनन किए जाने की स्थिति सामने आई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लिया।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका ऑपरेटर

कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन के ऑपरेटर से वाहन संचालन एवं मशीन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। विभाग के मुताबिक ऑपरेटर द्वारा मौके पर किसी प्रकार के वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर जेसीबी मशीन को जब्त करने की कार्रवाई की। जब्त मशीन को सुरक्षित रूप से उपपरिक्षेत्र बागड़ा चौकी पर लाकर खड़ा कराया गया है।

वन विभाग ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मामले में अवैध उत्खनन से संबंधित तथ्यों और जिम्मेदारी को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक, नर्मदापुरम सामान्य श्री अशोक कुमार के निर्देशन एवं वनमंडल अधिकारी नर्मदापुरम सामान्य गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड

कार्रवाई का नेतृत्व उपवन मंडलाधिकारी सोहागपुर अनिल विश्वकर्मा एवं परिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर हेमन्त शर्मा द्वारा किया गया।

वन विभाग की इस कार्रवाई में मुकेश दारसिया, परिक्षेत्र सहायक बागड़ा; राकेश राजपूत, परिसर रक्षक बागड़ा; देवेन्द्र शर्मा, परिसर रक्षक दक्षिण बागड़ा; राजेन्द्र भिलाला, वनपाल; राघवेन्द्र कटारे, वनक्षक; पवन पटेल, वनपाल; राजेश भिलाला, वनरक्षक; रोहित पटैल, वनरक्षक; दीपक मिश्रा; राजेश वर्मा एवं रिषभ विश्वकर्मा की भूमिका रही।

यह खबर शेयर करें
शेयर