ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 07-10-2023

Singrauli News : सिंगरौलि हवाई पट्टी पर ट्रायल रन पूरा, भोपाल से उड़कर सिंगरौली पहुंचा प्लेन, ग्रामीण हुए खुश

सिंगरौली हवाई पट्टी पर ट्रायल रन पूरा लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिंगरौली में बनी हवाई पट्टी का ट्रायल रन शुक्रवार को पूरा हुआ। आठ सीटर हवाई जहाज भोपाल से चलकर सिंगरौली की एयर स्ट्रिप पर पहली बार उतरा, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हवाई जहाज देखने क…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-10-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Singrauli News : सिंगरौलि हवाई पट्टी पर ट्रायल रन पूरा, भोपाल से उड़कर सिंगरौली पहुंचा प्लेन, ग्रामीण हुए खुश

सिंगरौली हवाई पट्टी पर ट्रायल रन पूरा

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिंगरौली में बनी हवाई पट्टी का ट्रायल रन शुक्रवार को पूरा हुआ। आठ सीटर हवाई जहाज भोपाल से चलकर सिंगरौली की एयर स्ट्रिप पर पहली बार उतरा, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हवाई जहाज देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं, कलेक्टर और एसपी भी जहाज का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

सिंगरौली जिले में लंबे समय से एयर स्ट्रिप बनने का इंतजार हो रहा था। स्थानीय विधायक लगातार इस मुद्दे को उठा रहे थे और अथक प्रयास कर रहे थे कि जल्दी से जल्दी हवाई पट्टी का निर्माण पूरा हो सके।  शुक्रवार को आखिरकार नवनिर्मित हवाई पट्टी पर आठ सीटर जहाज ट्रायल रन के लिए पहुंचा। इस दौरान सिंगरौलिया इलाके में बने एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में लोग भी हवाई जहाज को पहली बार देखने के लिए पहुंचे थे। हवाई जहाज के पायलट से बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने एयरस्ट्रिप पर संतोष जाहिर किया। उनका कहना था कि थोड़ी बहुत जो कमियां हैं वह दूर की जा सकती हैं और यहां मध्यम दर्जे  के हवाई जहाज आसानी से उतर सकते हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पहली बार किसी भी एयर स्ट्रिप पर जहाज उतरने का एक अलग ही अनुभव और रोमांच होता है।

सिंगरौली कलेक्टर ने ट्रायल रन पूरा होने पर खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि जो भी बचा हुआ काम है उसे जल्दी से जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी प्रयास किया जाएगा कि यहां छोटी ही सही पर नियमित उड़ान शुरू हो पाए।

यह खबर शेयर करें
शेयर