ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 31-05-2024

Sehore News: गांव के चौकीदार और उसकी पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश

सिहोर में पति-पत्नी की हत्या। जिले क ग्राम आड़िया सतार में ग्राम के चौकीदार और उनकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक साथ दो लोगों के शव मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को शक है कि मामला हत्या का भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जानका…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-05-2024
शेयर

सिहोर में पति-पत्नी की हत्या।

जिले क ग्राम आड़िया सतार में ग्राम के चौकीदार और उनकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक साथ दो लोगों के शव मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को शक है कि मामला हत्या का भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ओड़िया सतार निवासी अनोखी लाल पिता घूड़ेलाल (80) और कमला बाई पत्नी अनोखी लाल (75) के शव एक साथ मिले हैं। दोनों के गले में कपड़े के निशान भी पाए गए हैं। मृतक अनोखीलाल गांव का चौकीदार था।

पुलिस के अनुसार मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि मामला हत्या का हो सकता है। टीआई राजेश कहारे का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले में अभी मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर