संजय सिंह ने तिहाड़ जेल से पढ़ा सीएम का संदेश, कहा- मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/@AamAadmiParty आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री का संदेश जनता के लिए पढ़ा। उन्होंने संदेश में पढ़ा कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवाद नहीं हूं। आजादी क…


आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : x/@AamAadmiParty
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री का संदेश जनता के लिए पढ़ा। उन्होंने संदेश में पढ़ा कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवाद नहीं हूं।
आजादी के बाद देश के सबसे बड़े घोटाले Electoral Bond, जिसके ज़रिए BJP को रिश्वत दी गई। उसके पक्ष में देश के प्रधानमंत्री खड़े हैं, उसका बचाव कर रहे हैं।
-@SanjayAzadSln pic.twitter.com/u1yMH9N9kH
— AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2024
संजय सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ही देश के एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा और नरेंद्र मोदी नफरत से भरे हैं, तभी केजरीवाल से उनके परिवार और पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात शीशे की दीवार खड़ी करा रहे हैं।
