ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 01-07-2026

सतवासा में रेवा सेवा समागम: श्रमदान, नर्मदा आरती और जैविक खेती पर जागरूकता का संदेश

माखन नगर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड माखन नगर के सेक्टर-5 की नवांकुर संस्था साथी सामाजिक सेवा समिति तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सतवासा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सतवासा में रेवा सेवा समागम पखवाड़ा के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 01-07-2026
शेयर

माखन नगर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड माखन नगर के सेक्टर-5 की नवांकुर संस्था साथी सामाजिक सेवा समिति तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सतवासा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सतवासा में रेवा सेवा समागम पखवाड़ा के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक कोकिला चतुर्वेदी एवं विकासखंड समन्वयक सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समाचार

कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान से हुई, जिसमें नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मां नर्मदा के घाट की साफ-सफाई की। इसके बाद मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई। आरती उपरांत श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट पर बैठकर मां रेवा की अनुभूति करते हुए पर्यावरण संरक्षण और नदी संवर्धन का संकल्प लिया।

इसके पश्चात आयोजित घाट चौपाल में परामर्शदाता राकेश कीर ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए बताया कि रासायनिक खेती के स्थान पर प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने से मां नर्मदा के जल की गुणवत्ता और जलस्तर को संरक्षित किया जा सकता है।

वहीं, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि मोनू माझी ने नर्मदा परिक्रमा वासियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए स्वैच्छिक सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मां नर्मदा की नियमित साफ-सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

कार्यक्रम में सचिव नीरज पटेल, वरिष्ठ नागरिक भोपाल सिंह चौधरी, पंच सिंह पटेल, रामकुमार पटेल, राघवेन्द्र पटेल, श्रीराम पटेल, इंदल सिंह चौधरी, मालिक जी पटेल, बारेलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के नरेश पटेल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर