ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 18-05-2024

Rajgarh Police Caught Garlic Thieves Within 24 Hours - Madhya Pradesh News

चोरी किए गए लहसून के साथ पकड़े गए आरोपी   देश में लहसुन की बढ़ती कीमतों ने चोरों को भी एक्टिव कर दिया है। अब चोर सूने घरों को निशान बनाने की बजाय किसान के खेत की फसल और व्यापारियों के द्वारा स्टोर किए गए लहसुन पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-05-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Rajgarh Police Caught Garlic Thieves Within 24 Hours - Madhya Pradesh News

चोरी किए गए लहसून के साथ पकड़े गए आरोपी

देश में लहसुन की बढ़ती कीमतों ने चोरों को भी एक्टिव कर दिया है। अब चोर सूने घरों को निशान बनाने की बजाय किसान के खेत की फसल और व्यापारियों के द्वारा स्टोर किए गए लहसुन पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला बीते दिनों राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां स्थित धनराज राजोरे के वेयरहाउस की शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 26 क्विंटल 10 किलो लहसुन चुराकर फरार हो गए। पीड़ित के द्वारा चोरी की सूचना 16 मई को पचोर थाने में दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लहसुन की बोरिया और घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 16.05.24 को फरियादी धनराज राजोरे पिता मांगीलाल राजोरे निवासी वार्ड नं. 13 खटीक मोहल्ला पचोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13.05.24 को रात करीब 12:26 बजे अज्ञात चोर शटर का ताला खोलकर वेयर हाउस में रखे लहसुन के 45 कट्टों में भरा करीब 26 क्विंटल 10 किलो, कीमत 5,22,000 रुपये चोरी कर लिया।

थाना प्रभारी पचोर निरीक्षक आकांक्षा शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी रासिद अंसारी उर्फ टाइगर उर्फ अईया पिता लतीफ अंसारी उम्र 21 साल निवासी चौकदार बाडी कमरदीपुरा थाना कोतवाली जिला शाजापुर के कब्जे से 10 कट्टे लहसुन, आरोपी नावेद खान पिता सरदार खान उम्र 23 साल निवासी वासय नगर गिरवर रोड थाना लालघाटी जिला शाजापुर के कब्जे से 10 कट्टे लहसुन, आरोपी रितेश वर्मा पिता बाबूलाल वर्मा उम्र 22 साल निवासी इंदिरा कालोनी बिजली आफिस के पास बोडा के कब्जे से 10 कट्टे लहसुन और अपचारी बालक निवासी बोडा के कब्जे से 15 कट्टे लहसुन जिनकी कीमत 5,22,000 रुपये और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्र. MP42G2908 जब्त किया। वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर