ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 17-01-2024

Rajgarh News : राजगढ़ स्कूल के शिक्षक की कार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने जलाकर राख कर दिया

राजगढ़ में जनशिक्षक की कार जला दी गई। राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरलाय गांव में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने भैसाना संकुल के जनशिक्षक की कार को आग के हवाले कर दिया। इससे उनकी कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना उन्होंने बोड़ा थाने में…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-01-2024
शेयर
Rajgarh News : राजगढ़ स्कूल के शिक्षक की कार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने जलाकर राख कर दिया

राजगढ़ में जनशिक्षक की कार जला दी गई।

राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरलाय गांव में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने भैसाना संकुल के जनशिक्षक की कार को आग के हवाले कर दिया। इससे उनकी कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना उन्होंने बोड़ा थाने में दी है। अब पुलिस आगजनी के कारणों का पता लगा रही है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक दीनदयाल जाट प्रतिदिन की तरह अपनी कार को गांव के चौराहे पर खड़ा कर गए थे। बीती रात अज्ञात आरोपियों ने कार को आग के हवाले कर दिया। इससे उनकी गाड़ी अंदर और बाहर से जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इसकी शिकायत उन्होंने बोड़ा थाने में दर्ज कराई है। उक्त मामले को लेकर बोड़ा थाना प्रभारी रामकुमार भगत ने कहा कि संबंधित व्यक्ति ने आग लगने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया गया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें