ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 04-03-2025

Makhannagar : महाविद्यालय में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय  महाविद्यालय माखन नगर में प्राचार्य डॉ नीता चौबे  के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत  पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम समन्वयक पंकज बैरवा ने बताया कि एमपीसीएसटी भोपाल के सहयोग से राष्ट्र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-03-2025
शेयर

श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय  महाविद्यालय माखन नगर में प्राचार्य डॉ नीता चौबे  के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत  पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम समन्वयक पंकज बैरवा ने बताया कि एमपीसीएसटी भोपाल के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है। आज की पोस्टर प्रतियोगिता में   निर्णायक की भूमिका में महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रोफेसर आर.के. चौकीकर, डॉ आइ.एस.कनेश, अजय मेहरा उपस्थित रहे।

अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में सहभागिता प्रदर्शित की । आज की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी प्राची यादव ,द्वितीय स्थान भूपेंद्र यादव एवं  तृतीय स्थान दीक्षा अहिरवार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ कविता दुबे, श्रीमती संध्या गोलियां, श्रीमती सुषमा यादव, डॉ सुमन अवस्थी ,  क्षमा मेहरा  इत्यादि  की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में एनएसएस जिला संगठक प्रोफेसर डीएस खत्री,  प्रोफेसर आर एस पटेल, डॉ अमिताभ शुक्ला, समस्त स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें