ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 24-08-2025

PCB चेयरमैन ने भारत के खिलाफ उगला जहर, एशिया कप से पहले बोला- BCCI से भीख मांग...

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन (PCB Chairman) मोहसिन रजा नकवी का साफ कहना है कि आगे होने वाले भारत-पाकिस्तान मैचों (India vs Pakistan Match) के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाएंगे नहीं. एक तरफ एशिया कप में टीम इंडिया के पाकिस्तान के साथ खेलने पर भारतीय लोगों मे…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-08-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
PCB चेयरमैन ने भारत के खिलाफ उगला जहर, एशिया कप से पहले बोला- BCCI से भीख मांग...

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन (PCB Chairman) मोहसिन रजा नकवी का साफ कहना है कि आगे होने वाले भारत-पाकिस्तान मैचों (India vs Pakistan Match) के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाएंगे नहीं. एक तरफ एशिया कप में टीम इंडिया के पाकिस्तान के साथ खेलने पर भारतीय लोगों में रोष है. इसी बीच मोहसिन नकवी के भड़काऊ बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान का एशिया कप मैच (IND vs PAK Asia Cup Date) 14 सितंबर को खेला जाएगा.

ऐसा लगता है जैसे भारत सरकार और BCCI ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया था, लेकिन मोहसिन नकवी हाथ मिलाना ही नहीं चाहते हैं. इसी साल दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच सहमति बनी थी कि आगे होने वाले उनके मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. यही वजह है कि एशिया कप का मेजबान होते हुए भी भारत को पाकिस्तान के साथ दुबई में खेलना होगा.

भारत सरकार ने लागू की नई नीति

हाल ही में पाकिस्तान के साथ स्पोर्ट्स इवेंट्स में खेलने पर नई नीति सामने रखी थी. बताया गया कि खेल कोई भी हो, उसमें भारत, पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा, जो पिछले 13 सालों से होता आ रहा है. नई नीति में यह भी बताया गया कि टीम इंडिया बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के साथ खेलना जारी रखेगी.

पाकिस्तान भीख नहीं मांगेगा...

इस नई नीति के बाद मोहसिन नकवी ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि अब पाकिस्तान किसी हाल में BCCI के आगे नहीं झुकेगा. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि अब भारत के साथ जब भी बात होगी, वह बराबरी के स्तर पर की जाएगी. किसी भी मांग को मनवाने के लिए अब हम भीख नहीं मांगेंगे. वो समय अब बीत गया, आगे जो होगा बराबरी के स्तर पर होगा."

यह खबर शेयर करें
शेयर