ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 28-09-2023

मोक्ष कल्याणक और अनंत चतुर्दशी पर्व : सकल जैन समाज ने निकाला चल समारोह, मंदिर में चढ़ाया निर्वाण लाडू

Makhannagar : Deepaksharma / सकल जैन समाज माखननगर ने पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन गुरूवार को 12 वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याण व अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उल्लास पाटनी बताया कि 10 दिन से चल रहे पर्यूषण पर्व…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-09-2023
शेयर

Makhannagar : Deepaksharma / सकल जैन समाज माखननगर ने पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन गुरूवार को 12 वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याण व अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उल्लास पाटनी बताया कि 10 दिन से चल रहे पर्यूषण पर्व में प्रातः स्थानीय श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर जी में अभिषेक ,शांति धारा एवम दश लक्षण धर्म की पूजन का आयोजन किया गया। वही अंतिम दिन आज 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू सुबह मंदिर जी में चढ़ाया गया तथा दोपहर में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर मंगलवारा रोड से अनंत चतुर्दशी पर श्री जी विमान शोभायात्रा का चल समारोह निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ तारण तरण चेत्यालय पहुंची। जहां छिंदवाड़ा से पधारे पंडित जी ने शोभायात्रा का महत्व समझाया । जुलूस में सकल जैन समाज, मारवाड़ी समाज,लायंस क्लब,योग साधना परिवार का विशेष सहयोग रहा।

यह खबर शेयर करें
शेयर