ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 14-01-2024

ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 15,000 रुपये का लाभ देगी, S1 X+ पर भी छूट जारी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने कस्टमर्स के लिए 15,000 रुपये के नए ऑफर्स की घोषणा की है। इनमें S1 Pro और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 6,999 रुपये की मुफ्त एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी, 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और फाइनेंस स्कीम्स श…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 14-01-2024
शेयर
ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 15,000 रुपये का लाभ देगी, S1 X+ पर भी छूट जारी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने कस्टमर्स के लिए 15,000 रुपये के नए ऑफर्स की घोषणा की है। इनमें S1 Pro और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 6,999 रुपये की मुफ्त एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी, 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और फाइनेंस स्कीम्स शामिल है। इसके साथ ही S1 X+ पर 20,000 रुपये के डिस्काउंट को भी जारी रखा गया है। ये ऑफर्स 15 जनवरी तक उपलब्ध होंगे।

ताजा खबर पढ़ें

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने वालों को क्रेडिट कार्ड की EMI पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही जीरो डाउन पेमेंट, नो-कॉस्ट EMI और 7.99 प्रतिशत जितने कम इंटरेस्ट रेट के बेनेफिट मिलेंगे। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने नए S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू की थी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद S1 X+ का प्राइस 89,999 रुपये होगा। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।

यह इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी गई है और इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। S1 X+ में 6 kW की मौटर है। यह 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। इसकी योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है। कंपनी ने दिसंबर में 30,219 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके लिए दिसंबर में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशंस हुए हैं। कंपनी की दिसंबर में बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी है।

कंपनी ने बताया कि दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में उसकी बिक्री 68 प्रतिशत बढ़कर 83,963 यूनिट्स की रही। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी भी बनी है। ओला इलेक्ट्रिक ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। कंपनी में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी।

यह खबर शेयर करें
शेयर