नीता अंबानी ने रेड घरचोला साड़ी में लूट ली महफिल, खूबसूरती में बहू बेटियों को भी पछाड़ा, नवरत्न हार में दिखीं हसीन
Image Source : INSTAGRAM लाल साड़ी में नीता अंबानी 60 साल की उम्र में भी नीता अंबानी अपनी बहुओं को बेटी को खूबसूरती में पीछे छोड़ रही हैं। अनंत और राधिका की शादी से पहले माता की चौकी रखी गई थी जिसमें नीता अंबानी ने लाल रंग की घरचोला साड़ी पहनी थी। रेड साड़ी …


Image Source : INSTAGRAM
लाल साड़ी में नीता अंबानी
60 साल की उम्र में भी नीता अंबानी अपनी बहुओं को बेटी को खूबसूरती में पीछे छोड़ रही हैं। अनंत और राधिका की शादी से पहले माता की चौकी रखी गई थी जिसमें नीता अंबानी ने लाल रंग की घरचोला साड़ी पहनी थी। रेड साड़ी में नीता अंबानी की खूबसूरती के आगे हर कोई फीका लग रहा था। नवरत्न हार पहनकर नीता अंबानी अपने अब तक के सबसे खूबसूरत लुक में नजर आईं। उनका ये लुक सभी को अपना दीवाना बना रहा है।
दरअसल, नीता ने लाल रंग की साड़ी को अपने बेटे और बहू की माता की चौकी में होने वाली पूजा के लिए चुना था। पूजा-पाठ में लाल और पीला रंग पहनना शुभ होता है और नीता अंबानी हर फंक्शन के हिसाब से अपना लुक कैरी करती हैं। पूजा के लिए भी उनका ये लुक एकदम परफेक्ट था। लाल रंग की साड़ी में नीता अंबानी किसी महारानी से कम नहीं लग रही। उनके लुक से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।
आपको बता दें नीता अंबानी की लाल घरचोला साड़ी को अनुराधा वकील ने डिजाइन किया है। नीता अंबानी की हेयर स्टाइलिस्ट रितिका कदम ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। घरचोला साड़ी गुजरात की पारंपरिक साड़ी है जिसे खास सोने और चांदी के जरी वाला काम से तैयार किया है। इस साड़ी के बंधेज में भी इन्ही तारों से वर्क किया गया है।
नीता अंबानी ने रेड साड़ी के साथ क्रीम ब्लाउज टीमअप किया है जिसकी बाजू पर रेड साड़ी वाले कलर का बॉर्डर दिया गया है। ब्लाउज की नेकलाइन पर जरी का काम किया गया है। साड़ी के आंचल पर कमल के फूल बनाए गए हैं। वहीं बॉर्डर काफी चौड़ा और जरी वर्क के साथ दिया गया है।
इस लुक के साथ नीता अंबानी ने नवरत्न हार पहना था जो उनके नूर को और बढ़ा रहा था। इस हार में नीलम, पन्ना, हीरा और माणिक और दूसरे 9 रत्न जड़े हैं। साथ ही मैचिंग झुमके भी पहने हैं। बालों को जूड़ा बनाया है और उसमें खूबसूरत लाल फूलों वाला गजरा लगया है। न्यूड मेकअप के साथ नीता अंबानी को हर कई इस लुक में देखता ही रह गया।
