ब्रेकिंग
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
मानचित्र ऐप खोजें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 23-08-2026

त्योहारों से पहले नर्मदापुरम में मिठाई कारखानों की जांच, 6 नमूने जांच के लिए भेजे

नर्मदापुरम में त्योहारों से पहले जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई कारखानों की जांच की। तीन प्रतिष्ठानों से 6 मिठाइयों के नमूने लिए गए।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
लेक क्रूज बुक करें
समाचार डेस्क · 23-08-2026
शेयर
त्योहारों से पहले नर्मदापुरम में मिठाई कारखानों की जांच, 6 नमूने जांच के लिए भेजे

नर्मदापुरम। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिष्ठान्न विनिर्माण केंद्रों की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को संयुक्त दल ने शहर के विभिन्न मिठाई निर्माण केंद्रों का निरीक्षण किया।

खबरें पढ़ें

जांच के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया, खाद्य पदार्थों के भंडारण और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 6 मिठाइयों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

तीन प्रतिष्ठानों से लिए गए मिठाइयों के नमूने

संयुक्त जांच दल ने डमरू वाला स्वीट कारखाने से छेना रसगुल्ला और बादाम बर्फी के नमूने लिए।

इसी तरह इंदिरा चौक स्थित राजस्थान मिष्ठान्न के साकेत नगर कारखाने से डोडा बर्फी और बंगाली मिठाई के नमूने लिए गए। वहीं चक्कर रोड स्थित न्यू राजस्थान मिष्ठान्न से चिरौंजी मावा बर्फी और मावा केसर कतली के नमूने लिए गए।

कुल छह नमूनों को खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसमें सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिष्ठान्न निर्माण केंद्रों में स्वच्छता और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण और भंडारण के दौरान आवश्यक स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

सोमवार को निकलेगी भव्य नागेश्वर कावड़ यात्रा, नर्मदा जल से होगा भोलेनाथ का अभिषेक

त्योहारों में बढ़ेगी जांच

त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने जांच अभियान तेज किया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जांच कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुनील शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज सिंह धाकड़ और जितेंद्र सिंह राणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर