ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 28-01-2024

Narmadapuram News: नर्मदा सेतु पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, एक की मौत, एक लापता

नर्मदापुरम। बुदनी से नर्मदापुरम की ओ आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर नर्मदा सेतु के नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक लापता हो गया। वहीं एक युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 28-01-2024
शेयर
Narmadapuram News: नर्मदा सेतु पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, एक की मौत, एक लापता

नर्मदापुरम। बुदनी से नर्मदापुरम की ओ आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर नर्मदा सेतु के नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक लापता हो गया। वहीं एक युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद बुदनी व नर्मदापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मृतक व घायल श्रमिकों की पहचान नहीं हा सकी है।

समाचार

सेतु पर नहीं है रैलिंग

एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि श्रमिकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सेतु पर निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर लिया है। लापता श्रमिक की तलाश में होमगार्ड सैनिक व स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि ब्रिज पर रैलिंग नहीं होने के कारण ट्रेक्टर ट्राली नीचे गिरी है।

एसडीएम को सौंपी जांच

कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एसडीएम आशीष पांडे को निर्देश दिये हैं। नर्मदापुरम व बुदनी पुलिस श्रमिकों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिये आसपास के थानों में भी संपर्क कर रही है। ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर भी नही है। इससे यह भी माना जा रहा है कि अवैध रेत लेने के लिए ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग किया जा रहा होगा।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

यह खबर शेयर करें
शेयर