ब्रेकिंग
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 30-05-2024

Narmadapuram News: जिला पंचायत आया एक्शन मोड में,NRLM सहायक प्रबंधक पहुंची नर्मपुरम

नर्मदापुरम: जिला पंचायत आज एक्शन मोड में नजर आया। कल जनपद पंचायत माखन नगर सभागृह में हुई घटना को लेकर आज 30 मई  दिन गुरुवार को NRLM सहायक प्रबंधक बसंती गढ़वाल को नर्मदापुरम में जिला पंचायत में अटैच कर दिया है। यह थी घटना प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों को भोज…

शहर खोजें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-05-2024
शेयर

नर्मदापुरम: जिला पंचायत आज एक्शन मोड में नजर आया। कल जनपद पंचायत माखन नगर सभागृह में हुई घटना को लेकर आज 30 मई  दिन गुरुवार को NRLM सहायक प्रबंधक बसंती गढ़वाल को नर्मदापुरम में जिला पंचायत में अटैच कर दिया है।

शहर खोजें

यह थी घटना

प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों को भोजन करना था। प्रशिक्षण मध्यान में भोजन कार्यक्रम के दौरान जब कुछ कर्मचारी भोजन कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस समय श्रीमती बसंती गढ़वाल प्रबंधक आजीविका मिशन माखन नगर आई और भोजन कर रहे ग्राम पंचायत के कर्मचारियों से अभद्रता  शुरु कर दी और कहां गया कि आपको अपने परिसर में प्रवेश दे रही हूं यह गनीमत हैं। इससे नाराज होकर पंचायत कर्मियों ने जनपद पंचायत सीईओ ज्ञापन देकर बसंती गढ़वाल का स्थानांतरण अन्यंत्र स्थान करने का आग्रह किया । स्थानांतरण नहीं होने की दशा में आगामी जनपद सभागृह में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़े बसंती गढ़वाल को पंचायत कर्मचारीयो को आंख दिखाना मंहगा पड़ा

बसंती गढ़वाल ने रखा था माफी का प्रस्ताव

आपको यह बता दे कि NRLM सहायक प्रबंधक बसंती गढ़वाल उक्त घटना को लेकर  पंचायत कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए प्रस्ताव रखा था लेकिन पंचायत के कर्मचारी नहीं माने वह उसे माखन नगर से हटाने पर अड़े रहे। आज जिला पंचायत सीईओ एस एस रावत ने संज्ञान लेते हुए नर्मदापुरम जिला पंचायत में बुला लिया और भोलाराम मिश्रा को आगामी आदेश तक के लिए NRLM सहायक प्रबंधक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शहर खोजें

यह खबर शेयर करें
शेयर