ब्रेकिंग
बुधवार, 9 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 9 मिनट पहले

नर्मदापुरम में 13 सितंबर को होगी संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता

जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे ₹10 हजार तक के नकद पुरस्कार

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 9 मिनट पहले
शेयर
नर्मदापुरम में 13 सितंबर को होगी संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता

नर्मदापुरम। सुगम संगीत के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से नर्मदापुरम में संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन और उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल के तत्वावधान में होने वाली यह प्रतियोगिता 13 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से शासकीय नर्मदा महाविद्यालय सभागार, नर्मदापुरम में आयोजित होगी।

नए स्थान तलाशें

प्रतियोगिता का संयोजन सुर-वाणी संगीत कला संस्थान, नर्मदापुरम द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में प्रतिभागियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

दो आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता को प्रतिभागियों की आयु के आधार पर दो वर्गों में बांटा गया है।

जूनियर वर्ग: 8 से 15 वर्ष

सीनियर वर्ग: 16 से 25 वर्ष

दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान पर ₹10,000, द्वितीय स्थान पर ₹5,000 और तृतीय स्थान पर ₹3,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए 11 सितंबर तक मौका

प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 रखी गई है। आवेदन के साथ प्रतियोगी को मध्यप्रदेश में कम से कम 5 वर्ष के निवास का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाण-पत्र सांसद, विधायक, पार्षद अथवा किसी शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है।

आवेदन और नियमावली के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

प्रतियोगिता का आवेदन पत्र और नियमावली प्राप्त करने के लिए इच्छुक प्रतिभागी आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं।

रामसेवक शर्मा: 9893530868

आनंद नामदेव: 9806668883

आदित्य परसाई: 9770173361

आवेदन की सॉफ्ट कॉपी संबंधित ई-मेल अथवा दिए गए व्हाट्सऐप नंबरों पर भेजी जा सकती है।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य सुगम संगीत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

यह खबर शेयर करें
शेयर