ब्रेकिंग
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 18-08-2026

त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन का सघन जांच अभियान जारी

त्योहारों को देखते हुए नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन का सघन जांच अभियान जारी है। घी, बेसन और टॉफी समेत 6 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 18-08-2026
शेयर
त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन का सघन जांच अभियान जारी

नर्मदापुरम। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जिले में सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में रविवार 16 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा ने नर्मदापुरम शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई।

Maps

छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

जांच के दौरान जनता किराना, ग्वालटोली से घी और बेसन के नमूने लिए गए। वहीं श्री गुरुनानक एजेंसी से दो टॉफी के नमूने लिए गए। इसके अलावा शंकर ट्रेडर्स, सतरस्ता से घी के दो नमूने लिए गए।

इस कार्रवाई में कुल 6 खाद्य नमूने जांच के लिए संकलित किए गए हैं। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी खाद्य पदार्थ में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा।

चौपाटी क्षेत्र का भी किया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर के चौपाटी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षित तरीके से रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए भी समझाइश दी गई।

त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट और गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है।

यह खबर शेयर करें
शेयर