ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 04-09-2023

Narmadapuram : अवैध कार्य में लिप्त डंपर और कार की भिड़त, घायल दो पुलिसकर्मियों में एक की इलाज के दौरान मौत

Makhannagar : माखननगर में नसीराबाद रोड पर समौन के पास बीती रात कार और डंपर के बीच हुई दर्दनाक भिड़त में एक पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बीती रात करीब 11.30 मिनिट पर माखन नगर के समोन गाँव के समीप हुआ है। हादसे में एक अन्य साथी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 04-09-2023
शेयर

Makhannagar : माखननगर में नसीराबाद रोड पर समौन के पास बीती रात कार और डंपर के बीच हुई दर्दनाक भिड़त में एक पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बीती रात करीब 11.30 मिनिट पर माखन नगर के समोन गाँव के समीप हुआ है। हादसे में एक अन्य साथी पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल है।

ताजा खबर पढ़ें

माखन नगर टीआई राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी जगदीप सिंह भाटिया और नरेंद्र भदोरिया बाबई थाने में पदस्थ है। बीती रात दोनो राउंड पर गए हुए थे। रेत का परिवहन कर रहे डंपर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे वीनेश कीर सहित कार में बैठे दोनो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल दोनो पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नर्मदापुरम के नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही टीआई के मुताबिक डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा किया है।

नर्मदा अपना अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12.15 बजे माखन नगर से दुर्घटना का केस आया है। दोनो पुलिसकर्मी जगदीप सिंह भाटिया और नरेंद्र भदौरिया को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान सुबह करीब 5.35 मिनिट पर जगदीप सिंह भाटिया की मौत हो गई है। वहीं घायल पुलिसकर्मी का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

यह खबर शेयर करें
नए स्थान तलाशें
शेयर