ब्रेकिंग
शनिवार, 19 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 4 मिनट पहले

जिला न्यायालय नर्मदापुरम में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 350 से अधिक लोगों की हुई जांच

नर्मदापुरम जिला न्यायालय के एडीआर भवन में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों समेत 350 से अधिक लोगों की जांच हुई।

कंचन शर्मा
कंचन शर्मा
Reporter · 4 मिनट पहले
शेयर
जिला न्यायालय नर्मदापुरम में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 350 से अधिक लोगों की हुई जांच

नर्मदापुरम। उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर नर्मदापुरम के ए.डी.आर. भवन में शनिवार को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयीन कर्मचारियों, अधिवक्ताओं सहित न्यायालय परिवार के 350 से अधिक सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें विभिन्न जांचों के साथ निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

सिटी गाइड खोजें

शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग की टीम, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तृतीय जिला न्यायाधीश श्रीमती वर्षा शर्मा, विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार नोटिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री फिरोज अख्तर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री के. शिवानी सहित समस्त न्यायाधीशगण मौजूद रहे।

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत, विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की टीम एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मचारियों ने भी शिविर में सहभागिता की।

स्वास्थ्य को लेकर दिया जागरूकता संदेश

शिविर को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी का सेवन, नियमित रूप से थोड़ा व्यायाम, पर्याप्त नींद और साफ-सफाई को आवश्यक बताया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना भी जरूरी है। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं और चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया।

शिविर में 350 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण से न्यायालय परिवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिला।

आयोजन का उद्देश्य न्यायालय से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

यह खबर शेयर करें
शेयर
पत्रकारिता कोर्स खोजें