ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 16-07-2024

Mp Weather Update: आगर मालवा में बारिश से नदियां-नाले उफान पर

बारिश से नदी उफान पर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से इसके संकेत मिल गए। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में बारिश की आशंका जताई है। आगर जिले…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Mp Weather Update: आगर मालवा में बारिश से नदियां-नाले उफान पर

बारिश से नदी उफान पर।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से इसके संकेत मिल गए। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में बारिश की आशंका जताई है। आगर जिले में सोमवार से ही जोरदार बारिश का दौर जारी है। आज मंगलवार को भी जिले में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इस कारण कई गांव का जिला मुख्यालय और शहरों से संपर्क टूट गया है। आगर के समीपस्थ गगांव गाता नेवारी में भी पानी का कहर देखने को मिला है, वहां पर स्थित नदी उफान पर आ गई है।

शहर खोजें

इन जिलों में बारिश को लेकर अर्लट

खरगोन और धार जिले में भारी बारिश के साथ गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढूर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर