ब्रेकिंग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 21-02-2024

Mp News : सीधी में सीमा हैदर जैसी प्रेम कहानी, ऑनलाइन गेमिंग में शादीशुदा महिला को हुआ नाबालिग से प्यार

सीधी में हुई सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते ही नाबालिग लड़के को एक बच्चे की मां से प्यार हो गया। जहां वह महिला लगभग एक हजार किलोमीटर दूर अपने नाबालिग आशिक से मिलने घर बार छोड़कर वापस आ गई। यह मामला लगभग दो साल पहले का बताया जा रहा है। जहां एक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-02-2024
शेयर
Mp News : सीधी में सीमा हैदर जैसी प्रेम कहानी, ऑनलाइन गेमिंग में शादीशुदा महिला को हुआ नाबालिग से प्यार

सीधी में हुई सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी

ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते ही नाबालिग लड़के को एक बच्चे की मां से प्यार हो गया। जहां वह महिला लगभग एक हजार किलोमीटर दूर अपने नाबालिग आशिक से मिलने घर बार छोड़कर वापस आ गई।

यह मामला लगभग दो साल पहले का बताया जा रहा है। जहां एक नाबालिग साढ़े 17 साल के युवक संदीप साकेत निवासी ग्राम देवगांव को उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली पूजा राजपूत से प्यार हो गया। पूजा को एक तीन साल का बेटा भी है, जिसको लेकर वह 18 फरवरी की शाम एक हजार किलोमीटर दूर युवक के घर पहुंच गई।

जैसे ही इन सब पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो संदीप के घर में लोगों का तांता सा लग गया और तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगीं। वहीं, युवक की मां ने इसकी जानकारी पंचायत के सरपंच को दी, जहां पंचायत के सरपंच उसके घर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस को सूचना दी।

उसके बाद रात में नाबालिग युवक और साथ में बच्चा लेकर आई महिला को सिहावल पुलिस ने पूछताछ के लिए चौकी में बुलवाया। सरपंच सहित सभी ने समझाइश दी है, जिस पर महिला अपने बच्चे को लेकर वापस उत्तराखंड लौट गई।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
भौगोलिक संदर्भ
डाक और पैकेज डिलीवरी
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका