ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 03-09-2024

MP News: CM अपनी कैबिनेट के साथ आज लेंगे पार्टी की सदस्यता, वीडी बोले-प्रत्येक नया कार्यकर्ता बनाएगा 100 सदस्य

वीडी शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी ने जाति और व्यवसाय के आधार पर भी आंकड़े जुटाने की योजना बनाई है, जिससे 2028 और 2029 के चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारी की जा सके।…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-09-2024
शेयर
MP News: CM अपनी कैबिनेट के साथ आज लेंगे पार्टी की सदस्यता, वीडी बोले-प्रत्येक नया कार्यकर्ता बनाएगा 100 सदस्य

वीडी शर्मा

रिवर क्रूज चुनें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी ने जाति और व्यवसाय के आधार पर भी आंकड़े जुटाने की योजना बनाई है, जिससे 2028 और 2029 के चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारी की जा सके। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा संगठन पर्व का आज से शुभारंभ हो गया है। सदस्यता अभियान के लिए नंबर जारी किया गया है। क्यूआर कोड के माध्यम से भी सदस्यता दिलाई जाएगी। नमो एप और प्रत्यक्ष रूप से भी सदस्यता का काम किया जाएगा।

वीडी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मंत्रियों के साथ सदस्यता लेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाने का काम करेगा। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता का इस बार इतिहास बनेगा। सदस्यता अभियान किसी चुनाव से जुड़ा नहीं है। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर संगठन पर्व मनाया जाएगा। भाजपा ने दो सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के जरिए पार्टी का लक्ष्य अपनी सदस्य संख्या को 18 करोड़ से बढ़ाकर 28 करोड़ करना है। पार्टी के लिए यह अभियान वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भाजपा ने अपने कमजोर क्षेत्रों, जैसे कि हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों और उन गांव-मोहल्लों में विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है, जहां पार्टी को कम वोट मिले हैं या वोट नहीं मिले। 10 से 17 सितंबर तक आठ दिनों का यह शिविर आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय सांसदों, विधायकों और हारे हुए उम्मीदवारों की विशेष भूमिका रहेगी।

ताजा खबर पढ़ें

सदस्यता नियमों में बदलाव और पदाधिकारी बनने की पात्रता

भाजपा ने इस बार सदस्यता नियमों में बदलाव किया है। अब मंडल का पदाधिकारी बनने के लिए कार्यकर्ताओं को अपने कार्य क्षेत्र में कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। यह नियम विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर लागू किया जाएगा, जहां पार्टी की स्थिति कमजोर है। भाजपा इस अभियान के दौरान हर जाति और व्यवसाय से जुड़े लोगों की जानकारी भी एकत्रित कर रही है। इसका उद्देश्य संबंधित समाज और व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों को भी पार्टी से जोड़ना है, ताकि आगामी चुनावों में उनके वोट भाजपा के पक्ष में आ सकें।

यह खबर शेयर करें
शेयर