ब्रेकिंग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
भोपाल · 30-07-2026

मूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब 60% उपज की होगी खरीद, किसान आंदोलन समाप्त

मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60% की गई। स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त और खरीदी 20 अगस्त तक बढ़ी। फैसले के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त किया।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 30-07-2026
शेयर
मूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब 60% उपज की होगी खरीद, किसान आंदोलन समाप्त

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी किसानों का आंदोलन बुधवार देर रात समाप्त हो गया। सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के बाद किसान संगठनों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। सरकार ने मूंग उपार्जन की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का फैसला लिया है, जिसके बाद आंदोलन समाप्त होने का रास्ता साफ हुआ।

इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में मूंग खरीदी जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीदी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सरकार ने किसानों की सुविधा को देखते हुए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तथा मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी जो अब तक अपनी उपज का पंजीकरण या विक्रय नहीं कर पाए थे।

वहीं, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों की शिकायतों और व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो ई-टोकन व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधारों संबंधी अनुशंसाएं देगी।

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि किसान संगठनों के साथ मंत्री समूह की बैठक में लिए गए इन निर्णयों का उद्देश्य किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सरकार के इन फैसलों के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और धरना स्थल से अपने-अपने घर लौटना शुरू कर दिया। आंदोलन समाप्त होने से भोपाल सहित प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल होने लगी है और लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

यह खबर शेयर करें
शेयर