ब्रेकिंग
गुरुवार, 27 अगस्त 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
भोपाल · 15 मिनट पहले

मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 29 अगस्त से राहत के आसार

मध्यप्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। भोपाल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 29 अगस्त से राहत के आसार हैं।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15 मिनट पहले
शेयर
मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 29 अगस्त से राहत के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सागर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब ढाई से चार इंच तक बारिश हो सकती है।

नए स्थान तलाशें

भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर शामिल हैं। वहीं भोपाल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है।

भोपाल में देर रात तक बारिश

राजधानी भोपाल में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम के बाद बारिश का दौर फिर तेज हुआ और देर रात तक पानी गिरता रहा। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया। उधर, सीहोर में तेज बारिश के दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

29 अगस्त से बारिश में कमी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अगस्त को प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को तेज बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।

वर्तमान में मानसून ट्रफ, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम प्रणाली के कमजोर होने के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। हालांकि सितंबर की शुरुआत में मानसून के फिर सक्रिय होने और बारिश बढ़ने की संभावना जताई गई है।

39 जिलों में अब भी बारिश की कमी

प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने के बावजूद करीब 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में कुल मिलाकर करीब 19 प्रतिशत तक बारिश की कमी बताई गई है।

बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडोरी समेत कई जिलों में सामान्य से 3 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी सामान्य से करीब 3 से 49 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

16 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून मेहरबान भी रहा है। अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

जून की बारिश की कमी अब भी बरकरार

इस मानसून सीजन की शुरुआत में जून के दौरान प्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई के शुरुआती दौर में हुई अच्छी बारिश से स्थिति में सुधार हुआ और महीने का बारिश कोटा पूरा हो गया।

इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक की स्थिति बनी, जिसके कारण कई दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहीं। अगस्त के अंतिम सप्ताह में सक्रिय हुए मजबूत सिस्टम ने प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से अच्छी बारिश कराई है। इसके बावजूद पूरे मानसून सीजन में अब भी करीब 13 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है।

मध्यप्रदेश में सामान्य मानसूनी बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 38 से 39 इंच के आसपास रहता है।

नए स्थान तलाशें

फिलहाल मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर