ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 09-10-2023

Mp Election 2023 : मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट,3 दिसंबर को नतीजे, आचार संहिता लागू

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-10-2023
शेयर
Mp Election 2023 : मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट,3 दिसंबर को नतीजे, आचार संहिता लागू

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार का खर्च जुड़ने लगेगा। मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों की तरह ही इस बार भी एक चरण में मतदान होगा। प्रदेश के 5.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे।

नए स्थान तलाशें

मध्यप्रदेश में मतदाताओं का आंकड़ा

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के अनुसार मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 है। जिसमें मेल वोटर 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 है। जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। वहीं, थर्ड जेंडर 1373 है। जबकि 75 हजार 304 पोस्टल बैलेट से वोट डाले जाएंगे।

सत्ता में भाजपा, कांग्रेस के पास हैं इतनी सीटें

230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। कांग्रेस ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 114 सीटें जीतीं थीं, लेकिन सिंधिया समर्थक विधायकों के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। 2020 में हुए उपचुनाव के बाद भाजपा के 127 विधायक हैं। कांग्रेस के 96 विधायक हैं। दो पर बसपा, एक पर सपा और चार निर्दलीय विधायक है।

यह खबर शेयर करें
शेयर