ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 26-09-2023

Mp Election 2023 : विजयवर्गीय बोले- मेरे कारण आकाश का राजनीतिक अहित न हो, इसलिए चुनाव नहीं लड़ने का विचार था

टिकट तय होने के बाद मुछों पर ताव देते विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से उम्मीदवार बनाया है, लेकिन वे अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
राजनीतिक ख़बरें पढ़ें
समाचार डेस्क · 26-09-2023
शेयर
Mp Election 2023 : विजयवर्गीय बोले- मेरे कारण आकाश का राजनीतिक अहित न हो, इसलिए चुनाव नहीं लड़ने का विचार था

टिकट तय होने के बाद मुछों पर ताव देते विजयवर्गीय

रिवर क्रूज चुनें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से उम्मीदवार बनाया है, लेकिन वे अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने टिकट की घोषणा से आश्चर्यचकित हूं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आकाश ने शहर में मेहनत करके अपनी एक जगह बनाई है। मुझे भी लग रहा था कि पार्टी मुझे और आकाश को एक साथ टिकट नहीं देगी। दो-तीन दिन से मेरे मन में विचार चल रहा था कि मैं चुनाव क्यों लडूं? एक पिता की हैसियत से यह सोच रहा था कि मेरे कारण बेटे का राजनीतिक अहित न हो, लेकिन पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। विजयवर्गीय ने बेटे को लेकर यह भी कहा कि  राजनीति में जो सही दिशा में चलना सीख लेता है तो फिर भाजपा संगठन कभी भी उसे दौड़ा देता है।

शुक्ला परिवार से रिश्ते नहीं बिगड़ेंगे

ताजा खबर पढ़ें

क्षेत्र कं. 1 से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार व मौजूदा विधायक संजय शुक्ला को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि शुक्ला परिवार से मेरे आत्मीय रिश्ते हैं। चुनाव अपनी जगह है। वे रिश्ते हमेशा बरकरार रहेंगे। चुनाव के दौरान उन रिश्तों की मर्यादा का ध्यान भी रखा जाएगा। एक नंबर विधानसभा में कई अवैध बस्तियां हैं, वहां विकास की संभावना है। पूरे विधानसभा क्षेत्र का मास्टर प्लान हम बनाएंगे।

शाह की रणनीति का हिस्सा दूसरी सूची

दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री और सांसदों को उम्मीदवार बनाए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने यह नेरेटिव सेट करने की कोशिश की थी कि कांग्रेस फिर सत्ता में आ रही है, लेकिन दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों से कार्यकर्ता जोश में हैं। दूसरी सूची केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने बड़े नेतागणों को फिर से प्रदेश के चुनाव में लड़ने का मौका दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के अलावा मैं प्रदेश की अन्य सीटों पर भी ध्यान दूंगा।

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

यह खबर शेयर करें
शेयर