ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 10-03-2025

Mp Budget Session 2025-26 : एमपी बजट सत्र 2025-26 आज से शुरू कांग्रेस का विरोध

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार 10 मार्च से शुरुआत हो रही है। विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ होगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल सरकार की उपलब्धियां और आगामी एक साल की कार्ययोजना का खाका सदन के सामने रखेंगे। 24 मार्च तक चलन…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-03-2025
शेयर
Mp Budget Session 2025-26 :  एमपी बजट सत्र 2025-26 आज से शुरू कांग्रेस का विरोध

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार 10 मार्च से शुरुआत हो रही है। विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ होगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल सरकार की उपलब्धियां और आगामी एक साल की कार्ययोजना का खाका सदन के सामने रखेंगे। 24 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में 9 बैठक होगी। 11 मार्च को सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी और आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश करेंगे। मोहन सरकार का बजट करीब 4.20 लाख करोड़ का होने का अनुमान है। 2024-25 का बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये का था। वर्ष 2025-26 के बजट में किसान, महिला, युवा, जनजातीय और आम जनता पर फोकस होगा।

भौगोलिक संदर्भ

हंगामेदार होगा सत्र, घोटालों पर सरकार को घेरने की तैयारी

बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष ने सरकार को प्रदेश में हुए घोटालो पर घेरने की तैयारी की है। कांग्रेस बजट सत्र में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाएगा। इस मामले में कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लेकर आएगी। इसके अलावा कांग्रेस ने नर्सिंग फर्जीवाड़ा, जल संवर्धन मिशन में गड़बड़ी, यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की अवैध नियुक्ति, धान खरीदी में घोटाला, आंगनबाड़ी में करोड़ों के बर्तन खरीद में घोटाले जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।

किसान कांग्रेस का विधानसभा का घेराव

किसानों को लेकर कांग्रेस नेता विधानसभा का घेराव करेंगे। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ भाजपा के 2023 विधानसभा चुनाव में किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं होने को लेकर प्रदर्शन करेगी। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस रंगमहल चौराहे पर सुबह 11 बजे किसानों को न्याय दिलाने के लिए एकत्रित होंगे। यहां पर नेताओं के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद विधानसभा का घेरावे करने के लिए आगे बढ़ेगी। पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुरी तैयारी की है। जगह-जगह बैरिकेटिंग की गई है।

समाचार

यह खबर शेयर करें
शेयर