ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 14-04-2024

ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल में भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई लड़ रही है तृणमूल

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) ने सिलीगुड़ी के जब्राविटा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई तृणमूल ही लड़ रही है. अगर आप कांग्रेस और माकपा को वोट देते त…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-04-2024
शेयर

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) ने सिलीगुड़ी के जब्राविटा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई तृणमूल ही लड़ रही है. अगर आप कांग्रेस और माकपा को वोट देते तो आप भाजपा को जीताने का प्रयास कर रहे है. हम I.N.D.I.A गढ़बंधन के साथ केंद्र में सरकार बनाने में मदद करेंगे. लेकिन बंगाल में सीपीएम या कांग्रेस को एक भी वोट नहीं लेने देंगे. वहीं दूसरी ओर बालुरघाट में हुई अमित शाह की सभा पर कटाक्ष करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘मुसलमानों, राजवंशियों, हिंदुओं, अनुसूचित जनजातियों, आदिवासियों, ईसाइयों में विवाह के अलग-अलग तरीके हैं. लेकिन अब कोई परंपरा नहीं रहेगी. भाजपा सब कुछ छीन लेंगे. गृह मंत्री ने यहां तक कह दिया है कि सभी को बाहर कर दिया जाएगा.

झीलें और नदियां

#WATCH सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब्राविटा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया। pic.twitter.com/R21d5XxOOb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2024

केंद्र की मोदी सरकार पर ममता बनर्जी ने साधा निशाना

केंद्र की मोदी सरकार पर ममता बनर्जी ने निशाना साधते हुए कहा, आप कहते हैं कि बंगाल को पैसा मत दीजिए. तो फिर हमसे पैसे भी मत लीजिये. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में केंद्र ने जीएसटी के लिए बंगाल से 6,80,000 करोड़ रुपये लिये हैं. ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में दीर्घकालिन चुनाव को लेकर निराशा व्यक्त की. ममता बनर्जी ने कहा क्या आपने कभी तीन महीने के लिए मतदान के बारे में सुना है? पांच साल की सरकार, तीन महीने लोकसभा चुनाव, तीन महीने विधानसभा चुनाव, एक महीना पंचायत. वोट देने में एक साल बीत गया तो काम कब होगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब्राविटा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया. इस दौरान उन्होंने कहा, मैं पिछले 14 दिनों से उत्तर बंगाल में हूं. मैं अब यहीं रहूंगा. मैं 17 तारीख तक यहीं हूं.

समाचार

यह खबर शेयर करें
शेयर