ब्रेकिंग
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
माखननगर · 10 मिनट पहले

माखननगर में आज 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के चलते लिया निर्णय

माखननगर में 10 अक्टूबर को सड़क चौड़ीकरण के तहत ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग होगी। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 10 मिनट पहले
शेयर
माखननगर में आज 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के चलते लिया निर्णय

माखननगर। नगर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत डॉ. नैना जी वाले ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग की जाएगी। इस कार्य के चलते आज, 10 अक्टूबर 2026 को पूरे शहर की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

संबंधित विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य आवश्यक होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। निर्धारित समय के दौरान शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी भरने, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने सहित आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान असुविधा से बचा जा सके।

यह खबर शेयर करें
शेयर